30 रूपये के खर्च में करें शादी का मेकअप | How to Apply Makeup Step by Step for Beginners

जी हाँ ! ये सच है, सिर्फ 30 रूपये के खर्च में करें शादी, पार्टी या ऑफिस जाने के लिए मेकअप। आइए जाने How to Apply Makeup जिसका रोजाना खर्च 30 रूपये या उससे कम है।

How to Apply Makeup
How to Apply Makeup

क्या सच में 30 रुपये में मेकअप हो सकता है?

आजकल हर कोई ग्लैमरस, आकर्षक दिखने के लिए कई तरह के मेकअप उत्पाद का प्रयोग करता है। मेकअप का नाम आते ही भारी भरकम ख़र्च की फ़िक्र होने लगती है। एक बार सस्ते से सस्ते पार्लर में जाने का खर्च 500 से 800 रुपए का होता है। उसमें भी हमें स्वच्छता (hygiene) का डर हमेशा सताता रहता है। कैसा हो, अगर आप 500-600 रूपये एक बार खर्च कर के कई बार मेकअप कर सकें और वे भी स्वच्छता से समझौता किए बिना।

Products Needed to Apply Makeup

अगर आप ऑनलाइन पढ़ें तो आपको जानने को मिलेगा कि सबसे पहले क्लीन्ज़र से चेहरा साफ़ करें। फिर टोनर लगाएं। टोनर लगाने के बाद मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अब अपने मेकअप को काफी समय तक आकर्षक बनाए रखने के लिए प्राइमर से बेस बनाए। कंसीलर से दाग धब्बे छुपाएं। चेहरे और गर्दन के रंग को एक जैसा करने के लिए फाउंडेशन लगाएं। कॉम्पैक्ट पाउडर भी जरुरी है। फिर आँखों के लिए आई शेडो, काजल, आई लाइनर और मस्कारा। उसके बाद ब्लशर, लिप लाइनर और लिपस्टिक। इन सब के अतिरिक्त, और भी बहुत से प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी आपको makeup के दौरान apply करने के लिए जरूरत पड़ सकती है।

How to Apply Makeup in Our Budget

इन सब चीजों को आप अगर खरीदने जाएँ तो 3000-3500 रूपये का बिल बन जायेगा। लेकिन अगर हम इसमें से गैरजरूरी सामान निकाल दें तो हमारा खर्च 500-600 रूपये से ज्यादा नहीं आएगा और वे भी हम कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हम इन सब उत्पादों का प्रयोग कर भी लें तो हमारी त्वचा पर होने वाले रसायनों के दुष्प्रभाव के लिए भी हमें तैयार रहना चाहिए, क्योंकि जितने ज्यादा उत्पाद हम इस्तेमाल करेंगे, उतने रसायन हमारी त्वचा को नुक्सान पहुंचाएंगे।

आजकल की व्यस्तता भरी जिंदगी में हम सभी खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहते हैं। उसके लिए मेकअप ही एक ऐसा अस्त्र है जो हमारे व्यक्तित्व को निखारने में हमारी सहायता करता है। किसी पार्टी या ऑफिस के लिए मेकअप करना हो तो हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे वक्त की पाबंदी, उत्पाद की सही जानकारी का ना होना और उन उत्पादों को सही तरीके से उपयोग करने के ज्ञान का अभाव। यहां हम आपके लिए सरल मेकअप का तरीका (Steps) बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप आसानी से makeup apply कर सकती हैं। ये steps आपकी इस समस्या How to apply makeup को हल करेंगे।

Affordable And Quality Makeup Products

हमारे मेकअप का आधार दो उत्पादों पर निर्भर करता है:- एलोवेरा जेल और बीबी क्रीम। Aloe Vera Gel में मौजूद एलोइन त्वचा में निखार लाने के साथ मेलेनिन पिगमेंट को कम करता है। चेहरे को मॉइश्चराइजर करने और मेकअप को दीर्घकाल तक (Long Lasting) रखने में अपनी अहम भूमिका निभाता है। BB Cream एक ऐसा उत्पाद है जो मेकअप में उपयोग होने वाले कई उत्पादों के गुणों को अपने में समाए है। ये फाउंडेशन बेस, सनस्क्रीन (SPF) जिसमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने की क्षमता और कंसीलर के साथ एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से युक्त होती है। अपने चेहरे की त्वचा के रंग के अनुरुप शेड का चुनाव करें।

What We Need

अपने मेकअप के लिए हमें जो चीजें चाहिए उनकी लिस्ट नीचे दे रखी है। आप यह मेकअप प्रोडक्ट्स बाजार से खरीद सकते हैं या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर के ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं (Earn Commisions) :

How to Apply Makeup Step by Step for Beginners?

आमतौर पर जब हम मेकअप करते हैं तो कुछ समय बाद मेकअप आभाहीन होने लगता है। तब हमारे दिमाग में ये सवाल आता है कि How to apply makeup properly? चलिए जानते हैं कि to apply makeup हमें क्या क्या करना है, जिससे हमारा मेकअप काफी देर चले और हमारा खर्च भी नियंत्रण में रहे। साथ ही हम अपनी नाजुक त्वचा का भी ख्याल रखेंगे।

How to Apply Makeup

Total Time Needed :

30

Minutes

Total Cost:

532

INR, One Time Cost 30 INR

Required Tools:

A Mirror, Beauty Blender (Makeup Sponge), Eye Shadow Brush, Powder Puff,

Things Needed?

Mild Soap, Aloe Vera Gel, BB Cream, Talcum Powder, Lipstick, Eyeliner pencil, Lipliner, and Maskara

Steps for How to Apply Makeup:

A woman washing her face
Step 1 To Apply Makeup Wash Face

To apply makeup, सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वाश या साबुन से अच्छी तरह धो लें। धूल मिट्टी निकल जाने से चेहरे पर makeup अच्छे से apply होगा और त्वचा से अतिरिक्त sebum निकल जाने से कील मुहाँसों की समस्या भी नहीं होगी।

A woman is applying Aloe Vera Gel on her face.
Step 2 To Apply Makeup Moisturize Your Face

मेकअप करने से पहले मॉइश्चराइजर करना जरूरी है। इसके लिए हम थोड़ा सा एलोवेरा जेल हाथ में लेकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर apply करेंगे। एलोवेरा जेल चेहरे को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ प्राइमर का काम भी करेगा। इसका एक और फायदा है कि यह हमारे चेहरे पर बेस की तरह होगा तो मेकअप प्रोडक्ट्स के रसायनों से हमारी त्वचा को हानि नहीं होगी। एलोवेरा जेल लेकर पूरे चेहरे और गर्दन पर थपथपाते हुए (Tap Tap) लगाएं। 5 मिनट के अंतराल के बाद यह आपके चेहरे पर सेट हो जायेगा और चेहरा धोने से खुले हुए रोम छिद्र बंद हो जायेंगे।

Blending BB Cream on Face With Beauty Blender
Step 3 Apply BB Cream

अब हम एक मटर के दाने जितनी बीबी क्रीम ले कर सारे चेहरे और गर्दन पर बिंदी (dots) के रूप में लगाएं। आधे घंटे से भीगे हुए ब्यूटी ब्लेंडर या मेकअप स्पंज को निचोड़ कर इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल कर पूरे चेहरे और गर्दन पर इस BB Cream को Blend करेंगे। चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर को तब तक थपथपाते रहें, जब तक कि बीबी क्रीम त्वचा में अच्छे से ब्लेंड न हो जाए।

इसे भी दो-तीन मिनट का समय दें ताकि त्वचा में समा जाए। अब हम इसी बीबी क्रीम का कंसीलर के रूप में उपयोग करेंगें। अब थोड़ी और BB Cream ले कर, चेहरे के डार्क सर्कल, दाग धब्बे, आंखों के नीचे, नाक पर और होठों के कोनों पर कंसीलर की तरह लगाएं और मेकअप स्पंज या उंगलियों की मदद से ब्लेंड करें। कुछ समय बाद चेहरे पर लगाई गई (BB Cream) बीबी क्रीम को लूज पाउडर से सेट कर लें।

A woman is applying powder on her face with a puff
Step 4 Apply Talcum Powder

अब टेलकम पाउडर को पफ की सहायता से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, जिससे कि कुछ समय उपरांत हमारे चेहरे पर क्रीज और फाइन लाइंस ना दिखाई दे। अगर आपकी शुष्क त्वचा है तो आप इसे काफी कम मात्रा में उपयोग करें। यह पाउडर आपकी बीबी क्रीम को सेट करने के साथ मेकअप को एक अच्छा बाउंस देगा।

How to apply Eyeshadow And Blusher
Step 5 Eyeshadow And Blusher

लिपस्टिक का उपयोग करते हुए हम आईशैडो और ब्लशर लगाएंगे। एक ऊँगली पर एक बूंद BB क्रीम और दूसरी ऊँगली पर लिपस्टिक की पतली लेयर लेकर इन दोनों को मिलाएं। जितना गहरा रंग आपको आईशैडो और ब्लशर का चाहिए उससे थोड़ा ज्यादा गहरा रंग बनाएं। ब्रश की मदद से इस मिश्रण को आईशैडो के रूप में लगाएं। इसे अप्लाई करने में कुछ समय लगेगा। इसलिए आप इसे धीरे-धीरे अपनी आंखों पर ब्लेंड करें।

अब गालों पर ब्लश के रूप में इसका उपयोग करेंगे। दोनों चीक बोन्स पर बिंदी की तरह लगाते हुए ब्यूटी ब्लेंड से इसे ब्लेंड करें। हम उंगलियों की मदद से भी कर सकते हैं परंतु वह चेहरे पर उभरा हुआ और अलग सा प्रतीत होगा। एक प्राकृतिक ब्लश लगे इसके लिए हमें इसे ब्यूटी ब्लेंड या ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करना ना भूले।

A woman is applying lipliner and lipstick
Step 7 Apply Lipliner And Lipstick

होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं और फिर इसमें लिपिस्टिक भर दे । लिपस्टिक और लिप लाइनर के बीच सही तालमेल होना आवश्यक है क्योंकि यह आपके लुक को खराब कर सकता है। अगर आपके पास लिपस्टिक ना हो तो आप लिप लाइनर का उपयोग करते हुए इसे आईशैडो, काजल, लिपस्टिक के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

A woman is applying eyeliner
Step 8 Eyeliner

Eyeliner pencil को सबसे पहले हम अपनी आंखों के नीचे वॉटर लाइन पर apply करेंगे। अब आई लाइनर को आँखों की पलकों के ऊपर लगाते समय बड़े आराम से थोड़े थोड़े स्टेप लेते हुए हमें लगाना है, जिससे यह प्राकृतिक लगे। हमें कुछ समय लेते हुए आराम से पलकों के ऊपर लगाना है। अब हम अपने आइब्रो को हाईलाइट करने के लिए इसका उपयोग करेंगे। हमें इसे पेन की तरह ना चलाते हुए अपने आइब्रो पर Eyeliner pencil की टिप को टेढ़ा करके उपयोग करना है जिससे हमारी आइब्रो की प्राकृतिक शेप लगे।

A woman is applying maskara
Step 9 Apply Mascara

रोजाना मेकअप करने वाले मस्कारा को छोड़ भी सकते हैं। मस्कारा आमतौर पर ऊपरी और निचली पलकों को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कॉस्मेटिक है। मस्कारा आंखों की पलकों पर उगे बालों पर लगाया जाता है ताकि वे और भी आकर्षक लग सके। मस्कारा आंखों की सुंदरता बढ़ाता है। पहले आँख बंद करके ऊपर की लैशेज पर ब्रश नीचे की तरफ चलाएं फिर आँख खोलकर ब्रश ऊपर की तरफ चलाएं। इसी तरह नीचे वाली लैशेज पर लगाएं। इसका उपयोग पलकों को काला करने, मोटा करने, लंबा करने के लिए किया जाता है।

आपका मेकअप अब पूरा हो चुका है। कुछ दिन के अभ्यास से आप 15 मिनट में अपना मेकअप कर सकती हैं। इस तरीके से makeup apply करके आप अपनी त्वचा को नुक्सान पहुंचाए बिना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकती हैं। अब आपको इस बात का उत्तर मिल गया होगा कि How to apply makeup. जितना जरुरी मेकअप apply करना है उतना ही जरूरी Makeup Remove करना भी है।

अन्य पढ़ें: