Pear Shaped Body | नाशपाती आकार का शरीर

यह Pear Shaped Body क्या होती है? Pear Shaped Body Workout कौन से हैं? कौन से Outfit Pear Shaped Body पर अच्छे लगेंगे? क्या कुछ Pear Shaped Body Celebrities की भी है ? मेरी सहेली ने जब यह सवाल पूछे तो मैंने जवाब में जो कहा वह आप भी सुनिए।

किसी भी लड़की के लिए उसकी खूबसूरती सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज हर नारी या लड़की चाहती है कि वो सबसे सुंदर और आकर्षक दिखे, ताकि सभी कहें, ‘सादगी भी कमाल है उनकी, बिना सँवरें चमकना जानती है’। कारोना के चलते सभी कमसिनों की कोमल और सुडोल काया पर असर पड़ा है। सौंदर्य की बात आए और नारी के सौंदर्य का जिक्र ना हो? ऐसा संभव नहीं! तन और मन की अद्वितीय सुंदरता के कारण ही नारी कभी चित्रकार की कला में, कभी कवि की लेखनी में, कभी मूर्तिकार के शिल्प में ढलती नजर आती है।

क्या है Pear Shaped Body

प्रत्येक नारी के शरीर का आकार अलग-अलग होता है, लेकिन ज्यादातर सामान्य नाशपाती के आकार का शरीर या त्रिकोण शरीर का आकार होता है। इसमें शरीर का निचला हिस्से ऊपरी हिस्से की अपेक्षा काफी भारी होता है, उन्हें नाशपाती आकार का शरीर या Pear Shaped Body कहा जाता है। Pear Shaped Body से मतलब है – जिन लोगों के शरीर में कूल्हे, जांघ में चर्बी ऊपरी हिस्से की तुलना में ज्यादा होती है।

Graphic explaining pear shaped body

अगर आप के शरीर की बनावट ऊपर दिए वृत्तांत के अनुसार है, तो आप के शरीर का आकार नाशपति (Pear Shaped Body) की तरह है। बनाव श्रृंगार आज आपको कुछ ऐसे टिप्स की जानकारी देगा कि कैसे आप अपने शरीर के निचले हिस्से की अपेक्षा अपने ऊपरी हिस्से को अधिक हाईलाइट करें तो आपक यही शरीर सुडौल और खूबसूरत लगे।

Exercise for Pear Shaped Body

जिस महिला का शरीर नाशपाती के आकार का होता है, वह नीचे से भारी होती है, यानी ऊपरी शरीर की तुलना में उसका निचला शरीर चौड़ा होता है। इस तरह ऊपर की शारीरिक बनावट सटीक होती है, लेकिन नीचे के शरीर का हिस्सा काफी भारी होता है। इस प्रकार की आकृति वाली महिलाओं के कूल्हों और जांघों के आसपास चर्बी जमा होती है। इसलिए उनको शरीर के निचले हिस्से की कसरत पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

हर कोई एक अद्वितीय शरीर के आकार के साथ पैदा होता है जो हमारे माता पिता के अनुवांशिक आधार पर होता है। हम अपने शरीर के आधार को नहीं बदल सकते हैं, लेकिन सही दिशा में कसरत करने के उपरांत प्रत्येक शरीर को स्वस्थ और सुडौल आकार में ढाल सकते हैं और कोई भी कसरत उचित आहार के बिना पूरी नहीं होती है। कुछ लोग जीवन भर अपने शरीर को सही आकार में बनाए रखने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं।

A pear shape woman

आपके लिए एरोबिक बेहतरीन विकल्प है। एरोबिक के अलावा आप बहुत प्रकार के व्यायाम कर सकती हैं, जो आपके शरीर के निचले हिस्से में जमी वसा को कम कर कूल्हों और जांघों को मजबूत, सुडोल बनाने में सक्षम हो। सबसे प्रभावी व्यायामों में दौड़ना, रस्सी कूदना, साइकिल चलाना, लेग प्रेस, फुटबॉल खेलना और सीढ़ियाँ चढ़ना आदि शामिल हैं।

Food for Pear Shaped Body

नाशपाती के आकार के शरीर का वजन कम करने के लिए व्यायाम के विविध दृष्टिकोणों के साथ पौष्टिक आहार के कुछ पहलुओं को बनाव श्रृंगार द्वारा आपको अवगत कराया जा रहा है। शरीर के निचले भाग से वसा को कम करने के लिए कैलोरी का सेवन कम करना होगा, जिससे तेजी से वजन कम हो। खाने में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं, जिनमें कैलोरी कम हो। फल, सब्जियां, बीन्स और ओटमील जैसे साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिसे खाकर आपको संतुष्टि मिलती है और भूख भी कम लगती है।

ज्यादा तले, भुने हुए खाद्य पदार्थों से बचें, उनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके मोटापे का कारण बनती है। जूस, सोडा और अल्कोहल जैसे तरल पेय से बचें, इनकी जगह आप ज्यादा पानी पिएं, नींबू पानी, नारियल पानी जो आपको तृप्त करने के साथ वजन कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगें।

Pear Shape Body Dress

मार्किट से कपड़े खरीदने से पहले आपको अपने शरीर का आकार ध्यान में रखना होगा। शरीर का आकार के हिसाब से कपड़े चुनने होंगे, तभी आप आकर्षक दिखेंगी। नाशपाती आकार की महिलाओं को शरीर के ऊपरी हिस्से को और आकर्षक दिखाने के लिए पुश-अप ब्रा या गद्देदार ब्रा पहन सकती हैं, ताकि शरीर के भारी निचले हिस्से से ऊपर का संतुलन बना रहे।अपने रुप को खूबसूरती से प्रस्तुत करने और मॉडलों के समान अपनी छवि बनाने का तरीका सीखने के लिए बनाव श्रृंगार द्वारा प्रस्तुत मजेदार टिप्स और ट्रिक्स अपनाने होंगे।

Katrina Kaif

कपड़ों का सही विकल्प किसी भी दोष को छिपाने में सक्षम है। गले पर कढ़ाई, मोतियों और लेस युक्त काम न सिर्फ आकर्षक लगता है, वे ऊपरी शरीर को समृद्ध कर ध्यान का केंद्र बन जाता है। लाल, गुलाबी, नारंगी, सफेद रंग भी इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कपड़ों में आपके कंधे चौड़े दिखें इसके लिए बटरफ्लाई आस्तीन, स्वीटहार्ट, स्क्वायर, बोट, स्कूप नेक, ऑफ-शोल्डर, स्ट्रैपलेस और वी-नेक की पोशाक पहनें, जो आपकी खूबसूरती को और बढ़ाएंगे।

नाशपाती आकार की महिलाओं को गुब्बारे जैसे फूली पोशाक और Tight Skirts पहनने से बचना चाहिए। फिटेड टॉप पहनें यह आपके बस्ट क्षेत्र को हाइलाइट करता है और पतली बेल्ट कमर के चारों ओर बहुत खूबसूरत लगती है। गर्दन और कंधे को हाईलाइट करने के लिए कॉलर स्टाइल नेकलेस भी पहन सकती हैं। ऊपरी शरीर की ओर ध्यान आकर्षित करने का एक और अद्भुत तरीका लंबे और ए-लाइन या अनारकली सूट, कुर्तियों के साथ ऊँची एड़ी के जूते पहनें ।

चमकीले रंगों की प्रिंटेड साड़ियाँ पहनें, ब्लाउज को जितना हो सके आकर्षक और कढ़ाई लुक के साथ नेकलाइन को चौड़ा रखें। यह सब आपके भारी शरीर को छिपाने में मदद करेगा। कपड़े शरीर की बनावट में संतुलन बनाए रखते हैं, लड़कियों को छाती पर एक गहरी नेकलाइन वाली पोशाक चुनने की सलाह दी जाती है, जिससे कंधों की चौड़ाई पर ध्यान जाए। नाशपाती वाली लड़की शानदार और सेलिब्रिटी दिखेंगी।

Jeans for Pear Shape Body

बजाय गहरे रंग की जींस या ट्राउजर डेनिम चुनें जो आपके निचले शरीर पर स्लिमिंग प्रभाव पैदा करे। अपने जांघों और कूल्हों पर ध्यान केंद्रित किए बिना अपने ऊपरी शरीर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए चमकीले रंग और पैटर्न वाले क्रॉप टॉप और टी-शर्ट पहनें। जीन्स में बहुत पॉकेट या पैच से बचें क्युँकि ये शरीर के निचले हिस्से की ओर ध्यान केंद्रित करते हैं। स्ट्रैपलेस टॉप और कपड़े भी आपके कंधों और बस्ट को चौड़ा बना सकते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आपकी कमर और कंधों को उजागर करना होना चाहिए।

घुटने की लंबाई वाली स्कर्ट जो सभी अवसरों के अनुकूल और आरामदायक विकल्प है। ऐसे टॉप, कुर्ते और जैकेट्स का चयन करें जो कूल्हे तक हों। शरीर के ऊपरी हिस्से पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आप अपने परिधान में अलग-अलग डिजाइन की बाजू का चयन कर सकती हैं,जैसे – फ्लेयर स्लीव्स, पफ स्लीव्स, पैडेड स्लीव्स। प्लीटेड स्कर्ट्स देखने में ज्यादा सुन्दर और आकर्षक लुक देगी और आपके व्यक्तित्त्व को निखारने में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

Pear Shaped Body Celebrities

Sonam Kapoor

कई विश्व प्रसिद्ध हस्तियों इसका साक्षात् उदाहरण है जैसे शकीरा, परिणीति चोपड़ा, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, बेयॉन्से, जेनिफर लोपेज और केट विंसलेट और अन्य शामिल हैं। इसलिए चिंता ना करें यह कुदरत की देन है। Pear Shaped Body कैसे संतुलित करना है इस पर ध्यान दें।

अंतत: बनाव श्रृंगार की टीम द्वारा नाशपाती आकृति के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए श्रृंखलाबद्ध जानकारी अगर आप को प्रभावी लगी हो तो हमें comment करें। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Share करना न भूलें। और उनके मन में भी कोई भ्रम Pear Shaped Body को ले कर हो तो उसे दूर करें। हमारे YouTube चैनल बनाव श्रृंगार को subscribe करें।

अन्य पढ़ें:

Casual but cute outfit

कितनी तरह की Female Body Shape होती हैं?

आम तौर पर नारी शरीर को पांच तरह से कहा जाता है।
1) Apple Shape
2) Pear Shaped Body
3) Hourglass
4) Inverted Triangle
5) Rectangle

Pear Shaped Body को संतुलन शेप में कैसे ला सकते हैं?

Pear Shaped Body के निचले हिस्से में जमी वसा को कम करने के लिए व्यायाम के साथ पौष्टिक आहार को अपनाकर संतुलन शेप पा सकते हैं।

Pear Shaped Body को आकर्षक लुक देने के लिए कैसे वस्त्रों का चयन करना चाहिए ?

Pear Shaped Body ऊपरी शरीर को उभारने वाले रंग और डिज़ाइन के वस्त्रों का चयन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pear Shaped Body Women
Pear Shaped Body Workout
Food for Pear Shaped Body
Pear Shape Body Dress
Jeans for Pear Shape Body