Crop Top | क्रॉप टॉप

जब कोई लड़की Lehenga with crop top पहन कर निकलती है तो लोग उसके crop top designs को देखते ही रह जाते हैं। Crop top and skirt party wear का अपना अलग ही अंदाज है। जानिए crop top with palazzo और crop top for women का अनूठा अंदाज।

Crop Top क्या है

क्रॉप टॉप, हाफ शर्ट, बेली शर्ट या कटऑफ शर्ट एक ऐसा टॉप है जो कमर और पेट को उजागर करता है। गायिका मैडोना ने अपने “लकी स्टार” गाने में जालीदार Crop Top पहना था। 1980 के दशक से क्रॉप टॉप फैशन की दुनिया में आकर्षण का प्रतीक भी बन गया। क्रॉप टॉप को शरीर के मध्य भाग पर ध्यान आकर्षित करने के लिए पहना जाता है।

Madonna wearing a crop top for the song Lucky Star.
Madonna wearing a crop top for the song Lucky Star.

क्रॉप टॉप पहनना आज लड़कियों के लिए सबसे पसंदीदा पहनावा है, लेकिन अपने स्टाइल और शारीरिक बनावट के अनुसार इसका चयन करना काफी मुश्किल है। एक Crop Top खरीदने से पहले आपको जिन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, बनाव श्रृंगार की टीम आज उसी विषय पर चर्चा करने के लिए प्रस्तुत है।

कितने तरह के होते हैं क्रॉप टॉप

जितनी तरह के आप सोच सकती हैं, उतनी तरह के क्रॉप टॉप होते हैं। कुछ उदाहरण से आप समझ सकती हैं कि कितने तरह के होते हैं क्रॉप टॉप Sleeveless crop top यानि बिना बाजु क्रॉप टॉप। Long sleeve crop top workout यानि कसरत के लिए लम्बी बाजु का क्रॉप टॉप। Black lace crop top यानि काली लैस वाला क्रॉप टॉप। Baggy crop top इनको Oversized क्रॉप टॉप भी कहते हैं। Winter crop top यानि गर्म कपड़े के बने क्रॉप टॉप।

Half crop top वो होते हैं जिनमें कमर का काफी हिस्सा दिखाई देता है। Triangle crop top में नीचे की शेप त्रिकोण जैसी होती है। Cowl neck crop top वो होते हैं जिनके गले के चारों ओर कपड़ा लिपटा होता है। Deep neck crop top यानि गहरे गले के क्रॉप टॉप। Hot jeans crop top डेनिम के कपड़े के बने क्रॉप टॉप।

Palazzo crop top with shrug आमतोर पर प्लाज़ो और क्रॉप टॉप सादा होता है और श्रग जालीदार डिज़ाइन वाला या प्लाज़ो और श्रग एक ही कपड़े का होता है और क्रॉप टॉप कंट्रास्ट कलर का होता है। Loose crop top long sleeve यह बैगी की तरह लेकिन लम्बी बाजु का होता है। Turtleneck crop top बिना फोल्ड के हाई नैक जैसा। Crop woolen top यानि ऊन का बना क्रॉप टॉप। क्रॉप टॉप को midriff shirts भी कहते हैं।

Crop top
Buy on Amazon

Earns Commission

You Tube Video

Crop Top History Timeline

क्रॉप टॉप के प्रचलन ने 1940 के दशक के दौरान फैशन उद्योग में प्रमुखता प्राप्त की। वह समय विश्व युद्ध का था। बहुत सी चीजों का अभाव हो गया, जिसमें से कपड़े भी थे। इस कारण कुछ पुराने कपड़ों को नया बनाने की कोशिश में इसका अविष्कार हुआ। गर्मियों में यह एक मुख्य चलन के रूप में उभरा। यह उन पश्चिमी महिलाओं के लिए वरदान बन गया, जो अपने खुलेपन के विचारों को दिखाना चाहती थी।

फैशन हमेशा पुनः कुछ बदलाव के साथ आता जाता रहता है।1970 से 80 के दशक में पॉप संस्कृति के माध्यम से फिर से लोकप्रिय करने का प्रयास किया गया। Crop Top 1970 के दशक से प्रचलन में है। शुरुआती दौर में पुरुष इसका इस्तेमाल जिम में करते थे, ये उनके द्वारा पेट के 6 packs दिखाने का तरीका था। जिम में कुछ लड़के बिना शर्ट के वर्कआउट करते थे। उनको ऐसा करने से रोकने के लिए यह शर्ट के निचले हिस्से को काट कर कुछ छोटा कर दिया जाता था, जिसने बाद में फैशन का रूप ले लिया। यह प्रचलन ही महिलाओं द्वारा बाद में अपनाया गया।

Dimple Kapadia 1973 Bobby Moivie Crop Top
Dimple Kapadia 1973 Bobby Moivie Crop Top

हिंदी फिल्म जगत में भी क्रॉप टॉप का चलन बहुत पुराना है। 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म बॉबी में डिंपल कपाडिया ने भी सफ़ेद काला बिंदी के साथ गांठ वाला क्रॉप टॉप पहना था जो उस समय लोगों ने बहुत पसंद किया और ये कुछ नवीन लुक में आज भी काफी सराहा जाता है।

क्रॉप टॉप पहनते समय क्या सावधानी रखें

क्रॉप टॉप का मुख्य उद्देश्य आपकी सुंदर, सुडौल, आकर्षक के साथ लचकदार कमर को दिखाना है, किन्तु अगर आपके पेट पर चर्बी ज्यादा है या बहुत पतले हैं तो भी आप इस तरह के वस्त्र पहन कर आकर्षक दिखने की जगह भद्दे दिखेंगे और आप मजाक के पात्र बन जाएंगें। कमर का अनुपात शरीर के अनुपात से मेल खाता होना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दुबले हैं या थोड़े मोटे Crop Top हमेशा थोड़े भारी कपड़े का लेना चाहिए, हल्के कपड़े के क्रॉप टॉप पहनने से बचना चाहिए।

A girl wearing a printed crop top with jeans.
A girl wearing a printed crop top with jeans

यदि आपकी आदत थोड़ा झुक कर चलने की है, तो आपको अपनी चाल के ऊपर ध्यान देना चाहिए। अपने कंधो को सीधा कर के चलने का अभ्यास करें, तभी यह क्रॉप टॉप आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। कई तरह के क्रॉप टॉप बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ क्रॉप टॉप नाभि के ठीक ऊपर तो कुछ ब्रा-लाइन के ठीक नीचे तक आते हैं। कई Crop Top बिना बाजू के, हाफ बाजू फ्रिल के साथ या कोल्ड शोल्डर बाजू के विविध डिज़ाइनों में उपलब्ध हैं। आपको अपनी शारीरिक संरचना के हिसाब से ही इनका चुनाव करना चाहिए।

क्रॉप टॉप पहनने में झिझक

कई लड़कियां या महिलाएं फैशनेबल लुक अपनाने या सलेब्रिटी बनने की होड़ में या दूसरों को देख कर कुछ ऐसी वेशभूषा खरीद लेती हैं, जिसे पहनने में बाद में उनको झिझक महसूस होती है। बेहतर यह रहेगा कि आप अपनी शारीरिक सरंचना के अनुरूप ही इसका चयन करें। याद रखें लोग हमेशा कुछ न कुछ कहते रहेंगे लेकिन आप वही वेशभूषा धारण करें जो आरामदायक हो जिसे पहनने पर आपको संतुष्टि मिले और आपका आत्मविश्वास भी बढ़े।

क्रॉप टॉप के विभिन्न डिजाइन

आजकल क्रॉप टॉप हर लड़की के फैशन का स्टेटस सिंबल बन गया है। क्रॉप टॉप्स कई दशकों से चले आ रहे हैं और यह स्टाइलिश और फ्रेश लुक देने के साथ आरामदायक भी हैं। आजकल Crop Top को अलग-अलग डिजाइन में बनाया जाता है जैसे गोल गले का डिजाइन, एक कधें के ऊपर दूसरा कंधा काटा हुआ। सेलिब्रिटी के साथ-साथ कॉलेज जाने वाली लड़कियां भी आजकल इसका ज्यादा उपयोग करती हैं।

A girl wearing a crop top with sharara.
Buy on Amazone

Earns Commission

क्रॉप टॉप का पहनावा महिलाओं को बोल्ड और आकर्षक लुक के साथ बहुत लोकप्रिय बना रहा है। आप भी ट्राय कर सकती हैं। पहनने में बेहद आरामदायक हैं, गर्मियों में यह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा । नृत्य, योगा, दोस्तों के साथ भ्रमण, शॉपिंग या पार्टी के लिए यह सर्वश्रेष्ठ पहनावा है। लड़कियों में आजकल Crop Top का चलन काफी बढ़ता जा रहा है, फॉर्मल के साथ ही कैजुअल लुक के कारण भी यह काफी लोकप्रिय है। गर्मियों में जींस या शॉर्ट के साथ पहनना इसका अच्छा विकल्प है।

क्रॉप टॉप गोल गला, कॉलर के साथ भव्य लुक प्रदान करते हुए सभी प्रकार के कपड़ों और विभिन्न रंगों में भी मिल जाएंगे। सभी फैब्रिक में सिलाई और फिटिंग के साथ रंगो से लेकर पैटर्न में विविधता देखने को मिलेगी, जिसके कारण आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। यह परिधान बेहद स्टाइलिश होने के कारण कभी भी ट्रेन्ड से बाहर नहीं होता है।

किस के साथ पहने क्रॉप टॉप

A girl wearing lehnga with crop top
Buy on Amazon

Earns Commission

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको क्रॉप टॉप को स्टाइल करने के कुछ अनूठे विकल्पों से अवगत कराने का प्रयास करते हैं, जो यकीनन आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगाने का प्रयास करेगें। Lehenga crop top को आजकल सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह पाश्चात्य और भारतीय दोनों स्टाइलों का मिलन है। अगर आप ने Partywear crop top and skirt नहीं पहना तो कहीं लोग आपको पुराने विचारों का ना समझ लें। Crop top with palazzo का तो कहना ही क्या? Crop top with palazzo and shrug set को सलेक्ट करना कोई लड़की नहीं भूल सकती।

पारम्परिक वेशभूषा और क्रॉप टॉप

कई महिलाएं इसे पाश्चात्य परिधान के रूप में भी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो एथनिक वियर के रूप में भी क्रॉप टॉप को स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के साथ भी आप सीक्वेंस या कढ़ाई किया हुआ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। यह आपके सामान्य पहनावे को और भी स्टाइलिश बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। आप चाहें तो साड़ी के अलावा लहंगे के साथ भी Crop Top को स्टाइल कर सकती हैं। ज्यादातर लड़कियों को एक ही रंग की शैली का चयन न कर कंट्रास्ट कपड़े पहनना पसंद होता है, तो आप Crop Top के साथ कंट्रास्ट की चुनरी भी पहनकर अपने लुक को पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं।

A girl wearing a crop top with a saree
A girl wearing a crop top with a saree

पारंपरिक परिधान रुप में आप अपने पसंदीदा क्रॉप टॉप को खूबसूरत साड़ी के साथ मैच कर सकती हैं। आजकल बहुत सारी लड़कियां साड़ी के साथ अपने पसंदीदा टॉप को कैरी कर रही हैं। वहीं किसी भी तरह के टॉप को शानदार फ्रिल स्कर्ट के साथ पहन कर लहंगे का लुक भी दिया जा सकता है। यह सभी प्यारे Crop Top बहुत ही मुलायम और हल्के वजन के कपड़े के होने के कारण आपको स्टाइलिश लुक के साथ ही साथ सहज भी महसूस कराते हैं।

पाश्चात्य वेशभूषा और क्रॉप टॉप

क्रॉप टॉप को स्टाइल करने का एक आसान तरीका है कि उसे प्लाजो के साथ पहना जाए। यह परिधान भारतीय और पाश्चात्य का संगम है, जिसे पार्टी में पहना जा सकता है। इसमें आप कढ़ाई किए हुए क्रॉप टॉप के साथ स्टाइलिश प्लाजो को नई लुक के साथ उपयोग कर सकते हैं। आप चाहे तो ऑफिस वियर के रूप में भी प्लेन Crop Top को प्लाजो के साथ पहन सकती हैं। औपचारिक हो या अनौपचारिक यह पहनावा नए जमाने की लड़कियों के बीच खासा पसंद किया जाता है।

A girl wearing cold shoulder crop top
A girl wearing cold shoulder crop top

क्रॉप टॉप किस कपड़े में पहने

विभिन्न रंगों के मिश्रण से बने डिजाइनर क्रॉप टॉप भी बाजार में उपलब्ध हैं। जॉर्जेट, पॉलिस्टर आदि के Crop Top जो बहुत ही सॉफ्ट और लाइटवेट होते हैं, उन्हें आप अनौपचारिक पहनावे के साथ साथ किसी भी खास पार्टी में पहन सकती हैं। यह विभिन्न रंगों में उपलब्ध होने के साथ जो देखने में भी बहुत आकर्षक लगते हैं। आप आधुनिक हैं और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप इसके साथ जींस, पैंट पहनें या फिर स्कर्ट, लहंगा या साड़ी आप किसी के साथ भी अपने क्रॉप टॉप को स्टाइल करके फैशन ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं।

त्यौहार के मौसम में क्रॉप टॉप

लड़कियों को क्रॉप टॉप का फैशन काफी पसंद आ रहा है। सुडौल शरीर वाली लड़की क्रॉप टॉप पहनकर निकलती है, तो उस पर हर कोई ध्यान अवश्य देता है। खास मौकों पर Crop Top आपको भिन्न और हसीन लुक देने वाला परिधान है। हर लड़की अलग-अलग पर्व-त्योहारों में खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती है। अगर आप भी किसी दिन अपने लुक को और स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो आप बनाव श्रृंगार द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाकर खास मौकों पर अलग और आकर्षक, पर सबसे खास दिखने के लिए काफी पहले से तैयारियां शुरू कर सकती हैं।

A girl wearing skirt with crop top
Buy on Amazon

Earns Commission

हालांकि, चाहे कितने भी नए ट्रेंड या ड्रेसेस आ जाएं, दीवाली के दिन ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। साड़ी एक ऐसा भारतीय पारंपरिक परिधान है, जो त्यौहारों की जान है और सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है। अपने आप को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देने के लिए आप साड़ी या फिर लहंगे के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं।

पुरानी शर्ट से बनाएं क्रॉप टॉप

अगर आप भी अपनी पुरानी शर्ट या टॉप को नया लुक देना चाहती हैं, तो आप इसे घर पर ही बेहद आसान तरीके का इस्तेमाल करते हुए अपने आपको नए फैशन ट्रैंड का हिस्सा बना सकती हैं। किसी पुरानी शर्ट या टॉप का चयन कर आप क्रॉप टॉप बना सकती हैं। शर्ट के निचले हिस्से को फोल्ड कर आप अपनी नाभि के कुछ इंच ऊपर तक की नॉर्मल लंबाई को इंची टेप की मदद से मार्क करने के लिए चाक का इस्तेमाल करते हुए निशान लगाएं। क्रॉप का मतलब ही होता है काटना।

निशान लगे हिस्से को काटकर फोल्ड कर ले और अपने द्वारा तैयार Crop Top को पहन के अपने व्यक्तित्व को निखारने के साथ साथ पुराने कपड़ों को नया लुक दे सकती हैं। कुछ समय पूर्व लोग घरों पर ही पुराने कपड़ों को उपयोग में लाकर क्रॉप टॉप बनाते थे। टॉप को फ्रिल युक्त स्कर्ट के साथ पहनकर लहंगे का लुक दिया जा सकता है। लड़कियों को नए नए तरह के कपड़े पहनना बेहद पसंद होता है। ग्लैमरस लुक देने के लिए इसमें बिना बाजू का Crop Top जो काफी स्टाइलिश और आकर्षक लुक देता है। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ आपको और भी ज्यादा आकर्षक बनाएगा।

क्रॉप टॉप और श्रग

श्रग (Shrug) एक लम्बा कोट की तरह होता है ,जो कि अक्सर क्रॉप टॉप के ऊपर पहना जाता है। यह आधी बाजु या पूरी बाजु का भी हो सकता है। आप श्रग को अपनी वेशभूषा में शामिल कर सकती हैं। क्योंकि श्रग का ट्रेंड हमेशा बना रहता है और इसे महिलाओं से लेकर लड़कियां आसानी से किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं। आजकल प्रिंटेड श्रग को सिंपल Crop Top के साथ स्टाइल करने का ट्रेंड देखा जा रहा है। महिलाएं क्रॉप टॉप और श्रग को विभिन्न तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं जैसे – जींस, प्लाजो, शरारा आदि के साथ पहन सकती हैं।

अन्य पढ़ें:

Pear shaped body

Crop Top क्या है?

क्रॉप टॉप, हाफ शर्ट, बेली शर्ट या कटऑफ शर्ट एक ऐसा टॉप है जो कमर और पेट को उजागर करता है।

क्रॉप टॉप का इतिहास क्या है?

क्रॉप टॉप के प्रचलन ने 1940 के दशक के दौरान फैशन उद्योग में प्रमुखता प्राप्त की। फिर 1970 से 80 के दशक में पॉप संस्कृति के माध्यम से फिर से इसे लोकप्रिय करने का प्रयास किया गया।

क्रॉप टॉप कितने डिजाइन में मिलता है?

गोल गले का डिजाइन, एक कधें के ऊपर दूसरा कंधा काटा हुआ, कढ़ाई किया हुआ, गांठ वाला, कोल्ड शोल्डर आदि।

क्रॉप टॉप किसके साथ पहनते हैं?

आप इसे जीन्स, स्कर्ट, प्लाज़ो, साड़ी, लहंगा, शरारा आदि के साथ पहन सकते हैं।

क्या क्रॉप टॉप को भारतीय कपड़ों के साथ भी पहन सकते हैं?

निसंदेह आप इसे साड़ी और लहंगे के साथ भी पहन कर इंडो वेस्टर्न स्टाइल बना सकती हैं।

क्या पुरानी शर्ट या टॉप को न्य लुक देते हुए क्रॉप टॉप में बदल सकते हैं?

बड़ी आसानी से पुरानी शर्ट का निचला हिस्सा काट कर आप इसे नए क्रॉप टॉप के लुक में परवर्तित कर विभिन्न परिधानों के साथ पहन सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Crop Top क्या है Crop Top History Timeline Crop Top: ना करें यह गलती Crop Top पहनने से ना झिझकें