क्रॉप टॉप के प्रचलन ने 1940 के दशक के दौरान फैशन उद्योग में प्रमुखता प्राप्त की। वह समय विश्व युद्ध का था। बहुत सी चीजों का...

 ...अभाव हो गया, जिसमें से कपड़े भी थे। इस कारण कुछ पुराने कपड़ों को नया बनाने की कोशिश में इसका अविष्कार हुआ। 

गर्मियों में यह एक मुख्य चलन के रूप में उभरा। यह उन पश्चिमी महिलाओं के लिए वरदान बन गया, जो अपने खुलेपन के विचारों को...

...दिखाना चाहती थी। फैशन हमेशा पुनः कुछ बदलाव के साथ आता जाता रहता है।1970 से 80 के दशक में पॉप संस्कृति के माध्यम से...

 ...फिर से लोकप्रिय करने का प्रयास किया गया। Crop Top 1970 के दशक से प्रचलन में है। शुरुआती दौर में पुरुष इसका...

...इस्तेमाल जिम में करते थे, ये उनके द्वारा पेट के 6 packs दिखाने का तरीका था। जिम में कुछ लड़के बिना शर्ट के वर्कआउट करते थे। उनको ...

 ...ऐसा करने से रोकने के लिए यह शर्ट के निचले हिस्से को काट कर कुछ छोटा कर दिया जाता था, जिसने बाद में फैशन का रूप ले लिया। यह प्रचलन...

...ही महिलाओं द्वारा बाद में अपनाया गया। हिंदी फिल्म जगत में भी क्रॉप टॉप का चलन बहुत पुराना है। 1973 में रिलीज़ हुई फिल्म बॉबी में डिंपल कपाडिया ने...

...भी सफ़ेद काला बिंदी के साथ गांठ वाला क्रॉप टॉप पहना था जो उस समय लोगों ने बहुत पसंद किया और ये कुछ नवीन लुक में आज भी काफी सराहा जाता है।