जिस महिला का शरीर नाशपाती के आकार का होता है, वह नीचे से भारी होती है, यानी ऊपरी शरीर की तुलना में ...

Pear Shaped Body Workout

उसका निचला शरीर चौड़ा होता है। इस तरह ऊपर की शारीरिक बनावट सटीक होती है, लेकिन नीचे के शरीर का हिस्सा काफी भारी होता है।

इस प्रकार की आकृति वाली महिलाओं के कूल्हों और जांघों के आसपास चर्बी जमा होती है। इसलिए उनको शरीर के निचले हिस्से की कसरत पर...

ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हर कोई एक अद्वितीय शरीर के आकार के साथ पैदा होता है जो हमारे माता पिता के अनुवांशिक ...

आधार पर होता है। हम अपने शरीर के आधार को नहीं बदल सकते हैं, लेकिन सही दिशा में कसरत करने के उपरांत प्रत्येक शरीर को...

स्वस्थ और सुडौल आकार में ढाल सकते हैं और कोई भी कसरत उचित आहार के बिना पूरी नहीं होती है। कुछ लोग जीवन भर अपने ...

शरीर को सही आकार में बनाए रखने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं। आपके लिए एरोबिक बेहतरीन विकल्प है। एरोबिक के अलावा...

आप बहुत प्रकार के व्यायाम कर सकती हैं, जो आपके शरीर के निचले हिस्से में जमी वसा को कम कर कूल्हों और जांघों को मजबूत, सुडोल बनाने में सक्षम हो। 

सबसे प्रभावी व्यायामों में दौड़ना, रस्सी कूदना, साइकिल चलाना, लेग प्रेस, फुटबॉल खेलना और सीढ़ियाँ चढ़ना आदि शामिल हैं।

Share With Friends

Arrow