8 Mehndi Designs Tikki Download

सब Mehndi Designs Tikki के बिना अधूरे हैं। Tikki यानि गोलाकार Design हर Mehndi Design का एक अहम हिस्सा होता है। Tikki जरूरी नहीं की गोल ही हो, यह अलग अलग आकार की भी हो सकती है। आप सभी इमेजस को एक साथ Download करने के लिए नीचे Download Button पर क्लिक करें।

Mehndi Designs Tikki के प्रकार

आजकल मेहंदी का प्रचलन इतना बढ़ गया है, कि बिना किसी त्योहार या पार्टी के भी अपने हाथों पर रचाने के अवसर तलाशते रहते हैं। बनाव श्रृंगार और केश सज्जा के बाद जब निगाहें हाथों पर जाती हैं तो बिना मेहंदी के हाथ सूने लगते हैं। महिलाएं हो या लड़कियां हर कोई नए नए खूबसूरत डिजाइन को लगाना चाहती हैं,जो हाथों में बहुत जल्‍दी लग जाएं और उन्हें लगाना बहुत अधिक आसान हो।

तीज त्‍योहार तब तक अधूरे हैं, जब तक महिलाएं सोलह श्रृंगार करते हुए अपने हाथों पर मेहँदी ना रचा लें। घर के कार्य या ऑफिस जाने वाली महिलाओं को अकसर समय की कमी के कारण यह अवसर भी कम ही मिलता है कि वे पूरे हाथों मेंहदी रचाएं। ऐसे में जल्दी से लगने वाले और खूबसूरत दिखने वाले मेहँदी डिज़ाइनों की जरूरत महसूस होती है। इसके लिए Mehndi Tikki Design सर्वोत्तम हैं क्योंकि इन्हें लगाने में कम समय लगता है और देखने में भी आकर्षक लगते हैं। इनका आकर्षण किसी दूसरे जटिल मेहँदी डिज़ाइन से कम नहीं है।

Mehndi Designs Tikki

Tikki Mehndi Designs को हर आयु वर्ग की स्त्रियाँ पसंद करती हैं। Tikki एक ऐसा आकार है, जो हमें प्रकृति की छटा के रुप में चारों ओर देखने को मिलता है। चाहे वह किसी फूल के रुप में हो या पत्ती के रुप में। पानी की बून्द से लेकर सूरज चाँद भी गोलाकार यानि Tikki की भांति ही हैं। इसीलिए हमें जब कोई Mehndi Design पसंद करना होता है, तो हम इस टिक्की को मना नहीं कर सकते। टिक्की डिजाइन आमतौर पर नीचे दिए गए प्रकार के होते हैं:

Circle या गोल
Oval या अंडाकार
Diamond या हीरे जैसा
Square या वर्ग
Triangle या त्रिकोण
Peacock या मोर

Circle Tikki Mehndi Designs

आज हम आपके लिए विभिन्न प्रकार के कुछ आसान Mehndi Designs Tikki लाए हैं, जिन्हें लगाकर आप अपने हाथों को आकर्षण का केंद्र बना सकती हैं।एक छोटी सी बिंदी से शुरुआत कर के विविध प्रकार के आकारों को आधार बना कर आप कोई भी Mehndi Design बना सकती हैं। यह Tikki Design आसान से लेकर काफी जटिल तक हो सकते हैं। अगर आप यह Mehndi के Design अपने हाथों पर उकेरना चाहती हैं तो आसान डिज़ाइन से शुरुआत करें।

Mehndi Designs Tikki

Mehndi से एक छोटा सा गोला या Tikki बनाएं। उसके बाहर एक और Circle बनाएं। बाहरी Tikki के चारों तरफ थोड़ी थोड़ी दूरी में बिंदियां बनाते जाएं। उन बिंदियों को चारों तरफ से घेरता हुआ एक और वृत्त बनाएं। अब इस बाहर की टिक्की के चारों ओर छोटी छोटी (Image में देखें ) त्रिभुज जैसी आकृति बनाते हुए घेरें। बहुत खूब! आपने अपना पहला Tikki वाला Mehndi Design बना लिया है।

Oval Mehndi Designs Tikki

Oval Shape Tikki Mehndi Design का आधार वृत्त की जगह एक अंडाकार आकृति होती है। इसमें हम एक या एक से ज्यादा अंडाकार आकृतियों के समूह को विभिन्न बेलों और बिंदुओं से सजा सकते हैं। कुछ में पत्तियों का आकार देकर तो कुछ को मनमोहक मेहँदी डिज़ाइन के रुप में अपने हाथों में रचा सकते हैं। आगे के हाथों में तो ये Mehndi Design बहुत अच्छे लगते हैं, परंतु Back Hand Mehndi Design के लिए यह हाथों की शोभा को बढ़ाने में अति उत्तम हैं।

Oval Shape Tikki Mehndi Designs

Diamond Mehndi Designs Tikki

हीरा! तो नारी के दिल में बसता है। नारी के सौन्दर्य में हीरे का आभूषण चार चांद लगा देता है, वहीं हीरे के आकार के Mehndi Design की Tikki हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। इस डिजाइन में शेडिंग कर के हीरे के आकार को उभारा गया है। शेडिंग के कारण ही Arabic Mehndi Design बिल्कुल अलग नजर आते हैं। आप इसमें एक हीरे के आकार को बेलों और पत्तियों से सजा कर अपने हाथों की शोभा को और अधिक बढ़ा सकती हैं।

Diamond Mehndi Designs Tikki

Square Mehndi Designs Tikki

कितना आसान है! बस एक वृत्त (Circle) बनाइए उसको चारों तरफ एक Square बनाइए और उसके बाद अपने मन में आने वाली सुंदर कल्पनाओं को अपने हाथों पर उकेरते हुए एक नवीन डिजाइन का निर्माण भी कर सकती हैं, जैसे- कुछ फूल, कुछ बेल-बूटे, या कोई अन्य आकृति जो आप को अच्छी लगे। आपकी सहेलियां भी पूछेंगी, कहां से लगवाई है ये खूबसूरत और आकर्षक मेहँदी?

Square Mehndi Designs Tikki

Triangle Mehndi Designs Tikki

आपने स्कूल के दिनों में Triangle तो खूब बनाए होंगे। हम Mathametics के Triangle की बात कर रहे हैं, ना कि Love Triangle की। बस आपको वह मैथ्स वाले Triangle अपने हाथों पर बनाने हैं और उसके बाद उनको अलग अलग तरह के डिज़ाइनों से भर देना है। बिल्कुल नया दिलकश Triangle Mehndi Design आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में कारगर है।

Triangle Mehndi Designs Tikki

Peacock Mehndi Designs Tikki

कुछ दिनों तक अभ्यास करने के बाद आप बड़ी आसानी से यह मेहँदी के मयूर बना सकती हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि हर डिज़ाइन का आधार वह Tikki डिज़ाइन ही है। Peacock Mehndi Design में मोर का एक पंख भी बनता है और पूरा मोर भी बनता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको किस तरह का डिज़ाइन चाहिए। कई बार समय की कमी के कारण हमें छोटे डिज़ाइन बनाने पड़ते हैं। वैसे भी आजकल लड़कियों को छोटे Tattoo Mehndi Design ज्यादा पसंद आते हैं।

Peacock Mehndi Designs Tikki

इन सब डिजाइनों को आप समय समय पर आने वाले त्योहार जैसे कि करवा चौथ, दीवाली, भाई दूज, राखी और इसके साथ शादी ,पार्टी आदि पर भी लगा सकती हैं। धीरे धीरे अभ्यास के परिणामस्वरुप आप इनको लगाने में पारंगत हो जाएँगी। आपको यह Mehndi Designs Tikki कैसे लगे, हमें कमेंट कर के बताएं। बनाव श्रृंगार द्वारा प्रदान की जाने वाली नवीनतम जानकारी का लाभ उठाने के लिए हमारे YouTube Channel बनाव श्रृंगार को Subscribe करें।

अन्य पढ़ें:

Download All Mehndi Designs Tikki

क्या मैं अपने हाथों पर खुद मेहँदी लगा सकती हूँ?

जी हाँ! आप अपने हाथों पर खुद मेहँदी लगा सकती हैं। आपने अपने स्कूल में जो आकृतियाँ बनानी सीखी थी जैसे कि circle, triangle, square आदि, उन्हीं को आधार बना कर आप Mehndi Designs Tikki बना सकती हैं।

Tikki Mehndi Design क्या होता है?

Tikki यानि Circle या गोला। जो Mehndi Designs Tikki को आधार बना कर लगाए जाते हैं उनको टिक्की मेहँदी डिज़ाइन कहते हैं।

क्या मेहँदी से त्वचा को नुक्सान होता है?

मेहँदी से त्वचा को कोई नुक्सान नहीं होता। मेहँदी कुछ शुष्क प्रकृति की होती है। इसलिए मेहँदी में सरसों का तेल मिलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *