Tie-Dye परिधान में नजर आई Jannat Zubair Rahmani

बचपन में, काशी और फुलवा बनी और तू आशिकी की ‘पंक्ति’ यानि आपकी प्यारी जन्नत ज़ुबैर रहमानी ने रंग बिरंगी Tie-Dye परिधान पहन कर इंस्टाग्राम पर जलवे बिखेर रही है।

बचपन से हैं जन्नत कैमरे पर

बचपन में ही ‘काशी – अब ना रहे तेरा कागज़ कोरा’ में ‘काशी’, वास्तविक जिंदगी के क्राइम पर आधारित ‘सावधान इंडिया’ में ‘रीत’ और 2018 में ‘तू आशिकी’ में ‘पंक्ति’ लिए Debut in a Lead Role (Female) Gold Award, जीत चुकी जन्नत ज़ुबैर रहमानी, ने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी वीडियो शेयर की जिसमें वह एक रंग बिरंगी Tie-Dye ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस Tie-Dye परिधान में जन्नत काफी खूबसूरत और हंसमुख नजर आ रही हैं। वह एक छोटा सा चुटकुला सुना रही हैं, जो हिंदी और पंजाबी का समन्वय है।

Jannat Zubair Rahmani in a tie-dye outfit

कुलचे छोले की हरलीन

11 नवंबर 2022, को रिलीज हुई पंजाबी फिल्म कुलचे छोले, में हरलीन की भूमिका निभाने वाली जन्नत रहमानी, पर इसी फिल्म का असर लग रहा है, जो वह पंजाबी भी बोल रही हैं। जन्नत इस वीडियो में मल्टीकलर Tie-Dye pencil dress में बोल रही हैं, “सब ने मिल कर मेरा जीना हराम किया हुआ था कि कुछ बन कर दिखाओ ते मैं वी ढीठ बन गई। हुन मैं वी सब दा जीना हराम कीता होइया है।” पीछे से पंजाबी म्यूजिक की आवाज आ रही है। यह जोक सुनाने के बाद, कुछ नाचते हुए जन्नत घूम कर अपनी Tie-Dye पोशाक दिखा रही हैं।

अभिनय में विविधता

छोटी सी उम्र में कई टेलीविजन सीरियल, म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम कर चुकी जन्नत ज़ुबैर रहमानी ने Tie-Dye फैशन, जो कि 2022 के शुरुआत से ट्रेंड में चल रहा है को आगे बढ़ाने में मदद की है। ना सिर्फ सीरियल वह तो ‘Fear Factor: Khatron Ke Khiladi’ रियलिटी शो के 12वें सीजन में भी हिस्सा ले चुकी हैं और चौथे स्थान पर रही थी।

इससे पता चलता है कि जन्नत सिर्फ नाजुक सुंदर, कोमल सी गुड़िया ही नहीं है, बल्कि खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो में उन्होंने अपने सभी स्टंट्स में महारत हासिल की और अपने डर का सामना किया। वह एक बहुआयामी प्रतिभा वाली अभिनेत्री हैं, जोकि कई लोकप्रिय शो में अपने अद्भुत काम की प्रतिभा के कारण खुद का मुकाम बनाने वाली सशक्त नारी है।

आप भी पहने टाई डाई ड्रेस

जन्नत की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उनके 45 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अगर वह Tie-Dye परिधान पहन रही हैं तो निश्चित ही उनके फैन भी इस फैशन ट्रेंड को फॉलो करना चाहेंगे। इसी को देखते हुए हम आपको कुछ Tie and Dye ड्रसेस के डिज़ाइन सुझा रहे हैं। आप इनमें से कोई या इनसे मिलते जुलते टाई एंड डाई डिज़ाइन का चुनाव आसानी से कर अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बना सकते हैं।

अन्य पढ़ें: