आपको दिनचर्या के विभिन्न कार्यों के लिए अत्यधिक ठंडे या ज्यादा गर्म पानी के उपयोग की बजाए गुनगुने पानी का उपयोग करना चाहिए।

रबर से बने दस्तानों का नियमित इस्तेमाल कर आप हाथों को धूल-मिट्टी और रसायनों युक्त साबुन से अपनी त्वचा का बचाव कर सकती हैं।

मॉइश्चराइज के रूप में हम प्राकृतिक एलोवेरा, दूध की मलाई, नारियल तेल, तिल का तेल या सरसों के तेल भी उपयोग कर सकते हैं। 

हाथ फटने के घरेलू उपाय तौर पर हाथों को धोने के बाद गुनगुने नारियल तेल से मसाज की जाए तो हाथों की नमी बरकरार रहती है।

जब आप हाथ धोए तो  नाखूनों के आस पास विशेष मालिश करें और नाखूनों के ऊपर भी अच्छी तरह से सरसों या नारियल का तेल लगाएं।

हमें हाथ धोने के बाद, कोमल तोलिए से थपथपा कर सुखाना चाहिए। हाथों को तोलिए से रगड़ने की आदत हाथों की नमी खत्म करती है।

ग्लिसरीन और गुलाब जल दोनों को मिलाकर रात को हाथों पर लगा कर सोएं। इससे हमारे हाथों की त्वचा बहुत ही मुलायम हो जाती है।

दही और केले के मिश्रण को हाथों पर मलने से, कालापन दूर होने के साथ साथ, हाथ मुलायम और आकर्षण का केंद्र बनते हैं।