हरतालिका तीज के मोके पर मेहँदी के कुछ चुनिंदा डिज़ाइन आप के लिए प्रस्तुत हैं। भारत जहां अपनी संस्कृति, धर्म और... 

...त्योहारों में विविधता के लिए जाना जाता है, वहीं विभिन्नताओं के होते हुए भी हम सभी अपने अपने रीति रिवाजों को बड़ी आस्था...

...एकता और विश्वासरुपी सम्बन्धों का निर्वाह करते हुए मनाते हैं। अलग अलग पर्व, व्रत और उपवास भारतीय सस्कृति का अभिन्न ...

 ...अंग हैं। इन्हीं व्रतों में से एक है: हरतालिका तीज जो कि सौभाग्य, सतीत्व, पवित्रता और तपोबल का प्रतीक पर्व है। सावन और भादों...

...मास में तीन तीज आती हैं, हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज। श्रावण पूर्णिमा को राखी का पर्व मनाया जाता...

 ...है। इन चारों त्योहारों पर मेहँदी लगाने का महत्त्व है।  हरतालिका तीज भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के हस्त नक्षत्र...

...में मनाई जाती है। यह गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले मनाया जाता है। हरतालिका तीज को गौरी हब्बा के नाम से दक्षिण भारत के कर्नाटक...

 ...आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यह दक्षिण भारत काएक प्रमुख त्योहार...

...है, जिसमें महिलाएं माता पार्वती के ही एक रुप माता गौरी की पूजा करती हैं। मेहँदी के और डिज़ाइन के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें